Latest GK, College Updates, Exam News & Education Info

रविवार, 1 फ़रवरी 2026

सर्व कल्याण मंच द्वारा जूते वितरण समारोह, जरूरतमंद बच्चों को मिला लाभ – सुशील कुमार कौशिक

 हिसार।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में सर्व कल्याण मंच द्वारा जूते वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुशील कुमार कौशिक ने की। स्कूल के प्राचार्य ओम प्रकाश डाबला ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।

सर्व कल्याण मंच के अध्यक्ष सुशील कुमार कौशिक ने बताया कि मंच लिंगानुपात सुधार, प्राकृतिक खेती, कला, साहित्य, शिक्षा एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साधिका अरोड़ा ने किया।
इस दौरान सर्व कल्याण मंच द्वारा जरूरतमंद छोटे बच्चों को जूते वितरित किए गए। साथ ही स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार, सुरेश वर्मा सहित स्कूल का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

1 टिप्पणी:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template