हिसार, 6 फरवरी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए पांच दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण के अंतर्गत फल एवं सब्जी परीक्षण, बेकरी, नर्सरी रेजिंग, स्प्रे तकनीक तथा कटाई एवं सिलाई जैसे उपयोगी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी 2026 को शाम 4:30 बजे तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
प्रशिक्षण संस्थान के सह-निदेशक डॉ. अशोक कुमार गोदारा ने बताया कि आवेदन फॉर्म संस्थान कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क होगा। प्रशिक्षण की पूरी अवधि में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, साथ ही योजना के तहत सहायक सामग्री देने का भी प्रावधान है।
प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक चलेगा। संस्थान विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3, लुदास रोड पर स्थित है।
प्रशिक्षण के लिए यह शर्त भी रखी गई है कि अभ्यर्थी या उसके परिवार के किसी सदस्य ने पहले कभी विश्वविद्यालय या कृषि विज्ञान केंद्र से किसी सहायता प्राप्त योजना के तहत प्रशिक्षण न लिया हो।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें👇
👉https://www.campusgk.com/2026/02/hau.html
👉https://www.campusgk.com/2026/02/1011.html
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें