Latest GK, College Updates, Exam News & Education Info

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

सर्वेश हेल्थ सिटी में कॉम्प्रिहेंसिव रोबोटिक सर्जरी सेंटर का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली विश्वस्तरीय शल्य चिकित्सा सुविधा

 हिसार



सर्वेश हेल्थ सिटी ने चिकित्सा जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने अत्याधुनिक कॉम्प्रिहेंसिव रोबोटिक सर्जरी सेंटर का भव्य शुभारंभ किया। यह केंद्र बहु-विषयक रोबोटिक सर्जिकल सेवाओं से सुसज्जित है, जिससे अब क्षेत्र के मरीजों को अपने ही शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की उन्नत, सुरक्षित एवं सटीक शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) डॉ. डी. पी. वत्स, प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,
“रोबोटिक सर्जरी चिकित्सा विज्ञान का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान है। सर्वेश हेल्थ सिटी की यह पहल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक स्तर तक ले जाने की क्षमता रखती है।”
विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश छाबड़ा ने कहा कि उन्नत तकनीक और अनुभवी चिकित्सकीय कौशल का समन्वय ही उत्कृष्ट उपचार परिणाम देता है, और यह केंद्र उसका सशक्त उदाहरण है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. उमेश कालरा ने कहा,
“कॉम्प्रिहेंसिव रोबोटिक सर्जरी सेंटर का शुभारंभ केवल तकनीकी विस्तार नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक विज़न की साकार अभिव्यक्ति है। हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र के मरीजों को महानगरों पर निर्भर हुए बिना, उनके अपने शहर में ही विश्वस्तरीय, सुरक्षित और सटीक उपचार उपलब्ध कराया जाए।”
उन्होंने बताया कि रोबोटिक एवं न्यूरो-नेविगेशन तकनीक ने न्यूरोसर्जरी को अभूतपूर्व सटीकता प्रदान की है। अब ब्रेन व स्पाइन सर्जरी मिलीमीटर स्तर की प्रिसीजन के साथ संभव हो पाई है, जिससे जटिलताओं में उल्लेखनीय कमी आई है। डीप-सीटेड ब्रेन ट्यूमर तक सुरक्षित पहुंच, कम रक्तस्राव और बेहतर रिकवरी संभव हुई है।
उन्होंने कहा कि अवेक सर्जरी के माध्यम से ऑपरेशन के दौरान ही न्यूरोलॉजिकल फंक्शन की मॉनिटरिंग की जाती है, जिससे कई मरीज तीसरे दिन ही स्वस्थ होकर घर लौट जाते हैं।
भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए डॉ. कालरा ने बताया कि शीघ्र ही एडवांस्ड रोबोटिक न्यूरो-ऑन्कोलॉजी, मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी एवं फंक्शनल ब्रेन सर्जरी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
विशेषज्ञों के वक्तव्य
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. प्रसून कामरा ने कहा कि रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी ने जॉइंट रिप्लेसमेंट में सटीकता का नया युग स्थापित किया है। अब तक 1000 से अधिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा चुकी हैं, जिससे बेहतर एलाइनमेंट, कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेज़ पुनर्वास संभव हुआ है।
सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. विकास जैन ने बताया कि रोबोटिक तकनीक ने जटिल कैंसर सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और ऑर्गन-प्रिज़र्विंग बनाया है। अब तक 20 से अधिक रोबोटिक कैंसर सर्जरी, जिनमें 20 रोबोटिक इसोफेगेक्टॉमी शामिल हैं, सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। 3-डी एचडी विज़न से सूक्ष्म संरचनाओं की सुरक्षा और शीघ्र रिकवरी संभव हुई है।
मरीजों की प्रतिक्रियाएँ
रोबोटिक सर्जरी से लाभान्वित मरीजों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि
ब्रेन सर्जरी मरीज: “अवेक सर्जरी के कारण ऑपरेशन का डर कम हुआ और तीसरे दिन ही सामान्य बातचीत करने लगा।”
नी रिप्लेसमेंट मरीज: “दर्द बहुत कम रहा, दूसरे ही दिन चलना शुरू कर दिया।”
कैंसर सर्जरी मरीज: “छोटे चीरे, कम दर्द और जल्दी रिकवरी—यह मेरे लिए नया जीवन जैसा अनुभव रहा।”

For More News Click Here 👇

 https://www.blogger.com/u/2/blog/post/edit/1184625650767456215/8543270751521146135

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template