Latest GK, College Updates, Exam News & Education Info

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

HAU के चार विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मानित

 हिसार, 5 फरवरी।



चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय  के चार विद्यार्थियों को हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) अवार्ड से सम्मानित किया गया।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुलपति प्रो. काम्बोज ने बताया कि इन चारों विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर तथा कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में भी भाग लिया है।
उन्होंने जानकारी दी कि बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष की छात्रा हिमानी ने वर्ष 2026 में, युक्ति छिल्लर ने वर्ष 2025 में तथा एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी ने वर्ष 2024 में गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लिया। वहीं कृषि महाविद्यालय के छात्र यशपाल को वर्ष 2022-23 के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘मेरा भारत–राष्ट्रीय सेवा योजना अवार्ड’ के तहत महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
कुलपति ने बताया कि इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय के अनेक विद्यार्थी एनएसएस और एनसीसी के माध्यम से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने एनएसएस एवं एनसीसी से जुड़े विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रमेश कुमार गोयल, राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े डॉ. भगत सिंह, डॉ. चन्द्रशेखर डागर, डॉ. लोचन शर्मा एवं डॉ. अनु उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:
कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज सम्मानित विद्यार्थियों के साथ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template